Hanuman Chalisa

भाजपा सांसद को अफवाह फैलाना पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (12:52 IST)
बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल)। 2 शवों के दाह-संस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अफवाह फैलाने के आरोप में भाजपा सांसद सुभाष सरकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
पुलिस में सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता जयदीप चट्टोपाध्याय ने बांकुड़ा सदर पुलिस थाने में सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद गुरुवार को बांकुड़ा के सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अधिकारियों ने 2 शवों के दाह-संस्कार में गलती की और दावा किया कि उन दोनों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के उल्लंघन से गृह मंत्रालय नाराज, CM ममता बनर्जी ने दिया जवाब
टीएमसी नेता ने कहा कि सांसद खुद डॉक्टर हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों मृतकों में से किसी की भी रिपोर्ट देखे बिना उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की। भाजपा सांसद ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रशासन ने जांच के नतीजे आने से पहले कैसे शवों का दाह-संस्कार किया?
 
अधिकारियों ने 12 अप्रैल की आधी रात को दाह-संस्कार किया था। दोनों व्यक्तियों की एक सरकारी अस्पताल में मौत हुई थी। कुछ लोगों ने यह दावा करते हुए प्रदर्शन किया कि दोनों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख