महाराष्ट्र के रत्नागिरी में Delta Plus से पहली मौत

Webdunia
शुक्रवार, 25 जून 2021 (20:43 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) के डेल्टा प्लस स्वरूप से मौत होने का पहला मामला सामने आया है और एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रत्नागिरी के सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की इस बीमारी से मौत हो गई।

रत्नागिरी के अतिरिक्त जिलाधिकारी संजय शिंदे ने बताया कि महिला संगमेश्वर की रहने वाली थीं और उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई से 330 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि महिला की मौत की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थीं।

शिंदे ने कहा कि जिला अधिकारियों को जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को कोविड संबंधी उचित व्यवहार के पालन के बारे में संवदेनशील बनाने को कहा गया है।

इस बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अब तक देश में अनुक्रमण (जीनोम) किए गए 45000 नमूनों में से कोविड के डेल्टा प्लस स्वरूप के 48 मामले सामने आए और उनमें से सबसे अधिक 20 मामले महाराष्ट्र से हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख