Publish Date: Wed, 13 May 2020 (09:45 IST)
Updated Date: Wed, 13 May 2020 (11:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यादव बिहार के मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यादव दिल्ली की ओखला मंडी में बिहार के प्रवासी मजदूरों से उस समय मिलने गए जब वे अपने गृह राज्य जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यादव ने प्रवासियों को आश्वासन दिया कि वे सरकार से आग्रह करेंगे और उनके लिए जल्द से जल्द कोई इंतजाम करेंगे।
लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में यादव के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 188 और महामारी कानून तथा आपदा प्रबंधन कानू के तहत अमर कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। यादव बिहार के मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं।(भाषा)