Biodata Maker

Omicron: भारत ने खतरे वाले देशों की सूची में घाना और तंजानिया को किया शामिल

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (19:51 IST)
नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को खतरे वाले देशों की सूची में घाना और तंजानिया को भी जोड़ लिया, जहां से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 जांच करानी होगी और क्वारंटाइन के नियमों का पालन करना होगा। विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि खतरे वाले देशों की सूची को सोमवार को अद्यतन किया गया।

ALSO READ: क्‍या Omicron का है कोई चीनी कनेक्शन, क्‍यों WHO ने इस नए वेरिएंट का नाम ओमिक्रॉन ही रखा?
 
मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन समेत यूरोपीय देशों तथा दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्स्वाना, चीन, घाना, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, हांगकांग, सिंगापुर, तंजानिया और इसराइल को खतरे वाले देशों की सूची में रखा गया है। दिल्ली में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप का पहला मामला रविवार को सामने आया था जिसमें तंजानिया से आए 27 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण पाया गया था। इस व्यक्ति ने कोविडरोधी टीके की दोनों खुराकें ले रखी थीं।
 
ओमिक्रॉन स्वरूप के सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 1 दिसंबर को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार खतरे वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच करवानी होगी और इस सूची से बाहर के देशों से आने वाले यात्रियों को औचक जांच के लिए तैयार रहना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

अगला लेख