Hanuman Chalisa

Corona का खौफ : ई पास सुविधा समाप्त करने पर विचार कर रही है गोवा सरकार

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (12:42 IST)
पणजी। गोवा में पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोगों के आने के मद्देनजर राज्य की प्रमोद सावंत सरकार हाल में दी गई ई-पास की सुविधा को समाप्त कर पूर्ववर्ती प्रणाली को ही वापस लागू करने पर विचार कर रही है जिसके तहत प्राधिकारियों की मंजूरी के बाद यात्रा के लिए पास जारी किए जाते थे।
 
एक मंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाले लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच करनी होती है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के आने से चिकित्सकीय बुनियादी ढांचे पर बहुत दबाव बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के आवास पर शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई।
ALSO READ: गोवा के शादी उद्योग पर Lockdown की मार, रसोइयों और शादी हॉल मालिकों का कारोबार हुआ प्रभावित
बैठक में भाग लेने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि अपने आप जारी होने वाले ई-पास के स्थान पर प्राधिकारियों की मंजूरी से जारी होने वाले यात्रा पास की व्यवस्था फिर से लागू करने पर चर्चा की गई।
 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में बड़ी संख्या में लोग आए हैं। हमें राज्य में आने वाले लोगों की संख्या सीमित करने की आवश्यकता है। यात्रा पास की पहली प्रणाली लागू होने पर स्वास्थ्य प्राधिकारियों को यह पता होगा कि 1 दिन में कितने लोग आने वाले हैं? पूर्ववर्ती प्रणाली के तहत राज्य में आने के इच्छुक लोगों के लिए जिलाधिकारी यात्रा पास जारी करता था।
 
बैठक में भाग लेने वाले राज्य भाजपा अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने भी कहा कि राज्य सरकार उसी व्यवस्था को फिर से लागू कर सकती है जिसके तहत लोगों को यात्रा पास के लिए आवेदन देना होता था और उस आवेदन को प्राधिकारी मंजूरी देते थे। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया है।
 
गोवा कैबिनेट ने राज्य में आने वाले सभी लोगों के लिए कोरोना वायरस संबंधी जांच कराना या संक्रमित नहीं होने का प्रमाण पत्र लाना बुधवार को अनिवार्य बना दिया था। उसी दिन ई-पास की सुविधा शुरू की गई थी। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या किडनी खराब कर रहा इंदौर का पानी? क्‍या है कांग्रेस का दावा, महापौर ने पानी पीकर दी चुनौती, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

बंगाल में महाराष्ट्र जैसा 'खेला' होने की आहट! क्या ममता बनर्जी के हाथ से भी छिन जाएगी असली TMC?

Weather Update : नौतपा से मिली राहत, अब बदलेगा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जून के बिल में नहीं जुड़कर आएगा 10% अतिरिक्त चार्ज, नियामक आयोग का बड़ा फैसला!

अगला लेख