shiv chalisa

सरकार का स्पष्टीकरण, Covin app सिर्फ प्रशासकों के लिए, टीके के लिए पंजीकरण पोर्टल से

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (16:59 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि प्ले स्टोर पर उपलब्ध कोविन ऐप सिर्फ प्रशासकों के इस्तेमाल के लिए है और कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। ज्ञात हो कि वरिष्ठ नागरिकों व अन्‍य रोगों से ग्रस्‍त 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आज सोमवार से देशव्यापी टीकाकरण अभियान आरंभ हो गया। पंजीकरण में लोगों को हो रहीं परेशानियों के बाद मंत्रालय की ओर से यह स्पष्टीकरण आया।
ALSO READ: कोविन (Co-Win) ऐप: कैसे करें डाउनलोड और वैक्सीनेशन के लिए कैसे कराएं पंजीयन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए केवल कोविन पोर्टल के माध्यम से ही पंजीकरण कराया जा सकता है। लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए कोई कोविन ऐप नहीं है। प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप केवल प्रशासकों के लिए है।
केंद्र सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए 1 मार्च से टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा।
 
नागरिक किसी भी समय और कहीं भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण और बुकिंग को-विन 2.0 पोर्टल का उपयोग करके या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी एप्लीकेशन के माध्यम से कर सकेंगे। मंत्रालय ने कहा कि 1 मार्च को कोविन वेबसाइट पर पंजीकरण सुबह 9 बजे शुरू होगा।
 
ऐसे सभी नागरिक जो वृद्ध हैं या 1 जनवरी 2022 को 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के होंगे तथा ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2022 को 45 से 59 वर्ष की आयु के होंगे और निर्दिष्ट 20 बीमारियों में से किसी भी एक बीमारी से पीड़ित हैं, वे पंजीकरण के लिए पात्र हैं। पात्र व्यक्ति चरणबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर के जरिए कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता का पलटवार, बोलीं- नहीं हुआ उल्‍लंघन, बंगाल को बनाया जा रहा निशाना

निशांत कुमार JDU में शामिल, बताया आगे क्या है प्लान, कार्यक्रम में नहीं आए नीतीश कुमार

Trump का बड़ा बयान, भारत को रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट, वैश्विक बाजार का दबाव कम करने के लिए US का फैसला

Hormuz Strait पर निर्भर नहीं रहेगा भारत, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, सरकार ने बनाया नया प्लान

केरल में राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, चुनाव से पहले किए कई बड़े ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, 400 लोगों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर भड़का युद्ध

विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, हाईकोर्ट में रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया

कौन हैं स्वाति अघोरी, जिसने ली आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की जिम्मेदारी?

5th Fleet पर ईरान के हमले में 21 US सैनिकों की मौत, कितना ताकतवर है अमेरिका का पांचवां बेड़ा

राज्यसभा चुनाव के लिए हर्ष संघवी बने केंद्रीय पर्यवेक्षक

अगला लेख