Hanuman Chalisa

गुजरात : Coronavirus के 1200 से अधिक नए मामले, अहमदाबाद में 19 मार्च से नाइट कर्फ्यू

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (23:39 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1276 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,82,449 हो गए। अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 19 मार्च से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ़्यू लगाने का फैसला लिया गया है। अहमदाबाद में शनिवार और रविवार को मॉल, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। अहमदाबाद में कोरोना के 306 नए मामले सामने आए।

राज्य में केवल दो सप्ताह के भीतर संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामले 480 से बढ़कर 1200 से अधिक हो गए हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है।

उन्होंने गांधीनगर में कहा, घबराने की जरूरत नहीं है। पहले भी हम ऐसी परिस्थिति का सामना कर चुके हैं। हम अभी लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। कोविड-19 से अहमदाबाद में दो और सूरत में एक और मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में महामारी से संबंधित मृतकों की संख्या 4,433 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक 2,72,332 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 5,684 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक राज्य में 24.13 लाख मरीजों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 5.67 लाख मरीजों को दूसरी खुराक दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख