khatu shyam baba

COVID-19 : कोरोनावायरस को लेकर नई गाइडलाइन जारी, मास्क हुआ अनिवार्य

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (19:04 IST)
नई दिल्ली। coronavirus update : देश के कुछ राज्यों में कोरोनावायरस ने फिर खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार भी अलर्ट हो गई है। कोरोना को लेकर पाबंदियों का दौर भी शुरू हो चुका है। 
 
कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद पाबंदियों की शुरुआत (Covid Restriction) भी हो गई है। हरियाणा में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि 100 से ज्यादा की भीड़ जहां हो वहां मास्क पहनना जरूरी होगा।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। हमने हेल्थ वर्कर और 100 से ज्यादा एक जगह एकत्रित होने वालों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। हमारे यहां अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 724 है, लेकिन उनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। 
 
तमिलनाडु में मास्क अनिवार्य : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1 अप्रैल से तमिलनाडु के सरकारी अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यन ने कहा कि 1 अप्रैल से सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में बाह्य रोगियों, भर्ती मरीजों, आगंतुकों, डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख