khatu shyam baba

हेमा मालिनी ने कहा, Social distancing का करें पालन, नवरात्र में घर पर ही करें पूजा

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (10:30 IST)
मथुरा। फिल्म अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने नवरात्र पर लोगों को 'सोशल डिस्टेंसिंग' का पालन करने और घर में रहकर ही पूजा-पाठ करने की सलाह दी है।
ALSO READ: कानपुर में मिला Corona का पहला मामला, उत्तर प्रदेश में 31
उन्होंने शुक्रवार को जारी किए एक वीडियो में दुनियाभर में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस महामारी की भयावहता का जिक्र करते हुए सभी धर्मों के लोगों से घरों में रहकर ही खुद और अपनों की जान बचाने की सलाह दी है।
 
इन दिनों फैल रहे कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को लेकर चिंतित हेमा मालिनी ऑडियो-वीडियो एवं सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से अपने निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों से जुड़ी हैं और लगभग हर दिन एक संदेश भेज रही हैं।
ALSO READ: ग्राउंड रिपोर्ट : उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का दिखा मिलाजुला असर
उन्होंने शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो में मथुरा शहर के होलीगेट पर लॉकडाउन के बीच रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी की छूट के समय में लोगों की अनावश्यक भीड़ और मोटरसाइकल पर परिवार सहित घूमते लोगों की मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित तस्वीरों का जिक्र करते हुए इसे 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख