कोरोना संक्रमित गर्भवती को अस्पताल ने भर्ती करने से किया इंकार, NCST ने दिया नोटिस

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (22:46 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती आदिवासी महिला को अस्पताल में भर्ती करने से इंकार कर दिया। महिला ने अस्पताल के द्वार पर बच्चे को जन्म दिया था। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने इस मामले में तेलंगाना सरकार को नोटिस जारी किया है।
 
एक फरवरी को जारी नोटिस में आयोग ने राज्य से नोटिस मिलने के 7 दिनों के भीतर इस मामले में लगे आरोपों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट सौंपने को कहा है। नोटिस में कहा गया कि आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच करने का निर्णय किया है।
 
मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, एक सरकारी अस्पताल ने प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती आदिवासी महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद कथित तौर पर भर्ती नहीं किया। गर्भवती के परिवार को अस्पताल के बाहर इंतजार करने का मजबूर किया गया, जहां महिला ने अपनी बहन की मदद से बच्चे को जन्म दिया।

वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में किए गए शोध में यह सामने आया है कि हल्के से मध्यम लक्षण होने पर गर्भवती महिलाओं के भ्रूण के मस्तिष्क पर असर नहीं पड़ता है। 
 
हालांकि गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञों द्वारा खान-पान अच्छा रखने की सलाह दी, तनाव मुक्त रहे, जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, मास्क का उपयोग करें, डॉक्टर की सलाह से योग प्राणायाम करें। इस तरह खुद को तनाव मुक्त रखें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख