Hanuman Chalisa

ICMR और NIV ने मिलकर ईजाद की नई कोरोना किट, आधे घंटे में ही बता देगी रिजल्ट

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (14:28 IST)
नई दिल्ली। आईसीएमआर और एनआईवी ने मिलकर देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना टेस्टिंग के लिए नई किट डेवलप की है। यह 30-40 मिनट में ही रिजल्ट बता देगी। इस किट को आईसीएमआर और एनआईवी की मुंबई यूनिट के वैज्ञानिक और उनकी टीम विकसित किया है।

ALSO READ: रूस में कोरोना के 31,096 नए मामले, ढाई लाख से अधिक लोगों की मौत
 
इस नई किट के इस्तेमाल से कोरोना टेस्ट की लागत में 40% तक की कमी आएगी तथा इसका अगले 2 हफ्ते के अंदर एयरपोर्ट्स और दूसरी जगहों पर इस्तेमाल भी शुरू हो जाएगा। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरों को देखते हुए इस किट का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कहा गया है। अन्य किट के मुकाबले यह काफी सस्ती होगी।
 
इसके इस्तेमाल के लिए जटिल प्रयोगशाला उपकरणों की आवश्यकता नहीं होगी। अलावा इसके, इस किट को लेकर बहुत अच्छी बात ये है कि ये कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का भी पता लगा सकती है। इसके अलावा इस किट से टेस्ट किए गए सैंपल और आरटी लैंप किट से टेस्ट किए सैंपल का रिजल्ट 100 फीसदी मेल खाया है।

ALSO READ: कोरोनावायरस के omicron स्वरूप का दोबारा संक्रमण की उच्च दर से है संबंध : अध्ययन
 
किसी भी एयरपोर्ट पर होने वाले 1 टेस्ट पर अभी देशभर में 3,900 रुपए से लेकर 6,000 रुपए तक की लागत आती है, वहीं नई किट के इस्तेमाल से ये लागत 3,000 रुपए हो जाएगी। यह पोर्टेबल आरटी लैंप परीक्षण किट आसानी से हवाई अड्डों, रेलवे और बस स्टेशनों, आपातकालीन विभागों, चिकित्सक क्लिनिकों और अन्य कम-संसाधन सेटिंग्स में उपयोग में लाई जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

अगला लेख