Hanuman Chalisa

ICMR का बड़ा बयान, प्रसव के समय मां से शिशु में कोरोना का संक्रमण संभव

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (07:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में सामने आ रहे सबूतों के आधार पर कहा कि न सिर्फ गर्भावस्था में मां से शिशु में इस वायरस का संक्रमण संभव है बल्कि प्रसव के समय भी मां से बच्चा संक्रमित हो सकता है।
 
आईसीएमआर ने हालांकि स्पष्ट किया कि गर्भस्थ और नवजात शिशु में संक्रमण के अनुपात का निर्धारण अभी नहीं किया जा सका है।
 
परिषद ने कहा कि अभी तक मां के दूध में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि करने वाला कोई मामला सामने नहीं आया है। साथ ही इस तरह के कोई आंकड़े भी उपलब्ध नहीं हैं जो इस वायरस के कारण गर्भपात होने या समय पूर्व प्रसव के खतरे की प्रमाणिक पुष्टि करते हों ।
 
आईसीएमआर ने कोरोना संकट के दौरान मिल रहे प्रमाणों के आधार पर कहा कि मां से नवजात में इस वायरस का संक्रमण पहुंचना संभावित है। हालांकि इससे कितने गर्भस्थ शिशुओं पर असर पड़ता है, इसका निर्धारण किया जाना अभी शेष है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

2026 की सबसे डिमांडिंग नौकरियां! अगर सीख लीं ये 3 स्किल्स, तो कंपनियां देंगी 30 लाख रुपए तक का पैकेज!

Live : दौसा और उन्नाव में 2 भीषण सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का क्या हाल है?

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

1 जुलाई से आपकी जेब पर बड़ा असर: UPI से मिलेगा PF, क्रेडिट कार्ड के नियम बदलें, जानिए 10 बड़े बदलाव

अगला लेख