Hanuman Chalisa

पॉजिटिव खबर, कोरोनावायरस से अपने आप ठीक हो गई हॉटस्‍पॉट की 10 से 30% आबादी

Webdunia
गुरुवार, 11 जून 2020 (09:30 IST)
नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा हाल ही किए गए सीरोलॉजिकल सर्वे में दावा किया गया कि हॉटस्पॉट की एक तिहाई आबादी कोरोना संक्रमण से अपने आप ठीक हो गई।
 
अंग्रेजी अखबार न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस में अधिकारियों के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक, हाटस्पॉट शहरों की एक-तिहाई आबादी में संक्रमण फैला था। यह मरीज खुद-ब-खुद रिकवर हो गए। उनके शरीर से ऐंटीबॉडीज मिली हैं। 

ALSO READ: Coronavirus को लेकर हुई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया महामारी बढ़ने का बड़ा कारण
इस सर्वे में कोरोना मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया ताकि ये पता लगाया जा सके कि शरीर में एंटीबॉडी उपस्थित है या नहीं। इस मामले में सार्स-कोव-2 के खिलाफ इम्यूनोग्लोबिन जी एंटीबॉडी का टेस्ट किया जाता है जो सामान्य तौर पर 14 दिनों बाद दिखता है और महीनों तक शरीर में खून के सीरम में बना रहता है।

ALSO READ: क्या कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 15 जून के बाद फिर लगेगा लॉकडाउन, जानिए सच...
आईसीएमआर ने सीडीसी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की भारतीय इकाई और राज्य सरकार की मदद से 70 जिलों के 24,000 सैंपल को इकट्ठा किया। इसमें 10 हॉटस्पॉट शहर मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, इंदौर, ठाणे, जयपुर, चेन्नई और सूरत को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में भारत में 9996 कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए हैं जबकि 357 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 2,86,579 लोग कोरोना संक्रमित, 8,102 लोगों की मौत, 1,41,029 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

कौन है सिया का प्रेमी चेतन चौधरी, 6 महीनों में 2004 कॉल, 238 घंटे बातचीत और मर्डर के 3 प्लान

पुणे में इंदौर से भी ज्यादा खौफनाक हत्या, सिया ने ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मंगेतर केतन की हत्या

बागी हुए ट्रंप के सांसद, अमेरिकी सीनेट में ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास

LIVE: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सांसद, पुणे में राजा रघुवंशी जैसा कांड, नीरव मोदी लौटाएगा 100 करोड़ के हीरे

लंदन हाईकोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका,100 करोड़ के हीरे लौटाने का आदेश, बैंक ऑफ इंडिया की बड़ी जीत

अगला लेख