Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona केस बढ़े तो मध्यप्रदेश में भी कर्फ्यू संभव

हमें फॉलो करें Corona केस बढ़े तो मध्यप्रदेश में भी कर्फ्यू संभव
, शनिवार, 21 नवंबर 2020 (12:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने शनिवार को कहा कि यदि राज्य में मामले बढ़े तो ज्यादा प्रभावित जिलों में कर्फ्यू का फैसला किया जा सकता है।
 
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश में अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। 20-22 जिलों में 50 से भी कोरोना के केस कम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश की है कि राज्य में कोरोना केस और नहीं बढ़ें। 
 
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना केसेस बढ़ते हैं और जरूरत पड़ती है तो कर्फ्यू लगाने का फैसला किया जा सकता है।
 
webdunia
चौधरी ने कहा कि हम आवाजाही बंद करने के पक्ष में नहीं है। साथ ही लोगों को महामारी को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के पांच जिलों में रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही फिलहाल स्कूल भी बंद रखने का फैसला किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त, नीतीश ने अपने निवास पर दिया सूर्य को अर्घ्य