Hanuman Chalisa

IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- सही समय पर किया Lockdown

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (10:13 IST)
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाने के भारत के समय रहते लिए गए फैसले का समर्थन करता है। इससे 1 दिन पहले आईएमएफ ने अपने वर्ल्ड इकॉनॉमिक आउटलुक में 2020 में भारत की विकास दर 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।
ALSO READ: 6 भारतीय कंपनियां 70 तरह के टीकों का परीक्षण कर खोज रही हैं कोरोना का इलाज
आईएमएफ के एशिया और प्रशांत विभाग के निदेशक चांग योंग री ने यहां पत्रकारों से कहा कि आर्थिक मंदी के बावजूद सरकार ने देशव्यापी बंद लागू किया और हम भारत के समय रहते लिए गए फैसले का समर्थन करते हैं।भारत में 25 मार्च को 3 हफ्ते का बंद लागू किया गया था, जो 14 अप्रैल को समाप्त होना था। बाद में बंद को 3 मई तक बढ़ा दिया गया।
ALSO READ: भारत ने USCIRF को लगाई फटकार, कहा- Corona से जंग को धार्मिक रंग देना बंद करें
उन्होंने बताया कि पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर कोरोना वायरस का असर गंभीर और अभूतपूर्व होगा। 2020 में एशिया की वृद्धि थम-सी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2021 में उम्मीद है। अगर विषाणु पर नियंत्रण लगाने की नीतियां कामयाब होती हैं, तो वृद्धि में फिर से उछाल आ सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह कहना अनिश्चित है कि इस साल कैसी प्रगति होगी?
 
चांग योंग री ने कहा कि यह पहले की तरह कारोबार करने का समय नहीं है और हमें इस साल के अंत तक आर्थिक गतिविधि में उछाल आने की उम्मीद है, क्योंकि चीन सबसे पहले इस विषाणु से उबरता हुआ दिख रहा है। हालांकि कुछ स्पष्ट जोखिम भी है कि विषाणु वापस आ सकता है और हालात सामान्य होने में वक्त लग सकता है।
 
री ने बताया कि 2020 के लिए जापान के आर्थिक विकास का अनुमान भी निराशाजनक हो गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के असर के कारण जापान में जीडीपी 5.2 प्रतिशत तक गिर सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी'

पंजाब की सियासत में राघव चड्ढा की राजनीति की पिक्चर अभी बाकी है?

3 पासपोर्ट विवाद से गरमाई असम की सियासत, सरमा परिवार का पवन खेड़ा को करारा जवाब

खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

ट्रंप की धमकी से बढ़ा युद्ध संकट, गालिबफ बोले- अमेरिका को झेलना होगा नरक

अगला लेख