Hanuman Chalisa

पाक में कोरोना वायरस के 1 लाख के करीब मामले, Lockdown से इमरान खान का इनकार

Webdunia
रविवार, 7 जून 2020 (13:19 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए lockdown जैसी सख्त पाबंदियां लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि इससे अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो जाएगा और गरीबी बढ़ेगी।
 
इस बीच रविवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए तथा मृतकों की संख्या 2,000 को पार कर गई।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,960 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल 98,943 मामले हो गए। कोविड-19 से संक्रमित 67 लोगों की मौत के साथ देश में मृतक संख्या 2,002 हो गई। अब तक कम से कम 33,465 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
अब तक पाकिस्तान के पंजाब में संक्रमण के 37,090, सिंध में 36,364 , खैबर पख्तूनख्वा में 13,001, बलूचिस्तान में 6,221, इस्लामाबाद में 4,979, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 927 तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोविड-19 के 361 मामले सामने आए हैं।
 
एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि लोगों के बीच कोरोना वायरस महामारी की गंभीरता को लेकर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सख्त पाबंदियां फिर से लागू करने की संभावना से साफ इनकार किया तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं के सख्त पालन के साथ ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ की वकालत की।
 
खान ने कई ट्वीट कर कहा कि कुलीन वर्ग के कुछ लोग लॉकडाउन चाहते हैं, वे लोग जिनके पास बड़े-बड़े घर हैं और जिनकी आय लॉकडाउन लगाने से प्रभावित नहीं होती। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख