भारत में थम नहीं रही Coronavirus की रफ्तार, 1 दिन में सामने आए 17,000 मामले

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (19:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में गुरुवार को कोविड-19 (COVID-19) के एक दिन में सर्वाधिक करीब 17,000 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4.73 लाख हो गई है जबकि इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 15000 के करीब पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
 
मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में सर्वाधिक 16,922 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 4,73,105 हो गई है जबकि 418 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 14,894 पर पहुंच गई है।
 
यह लगातार छठा दिन है जब कोरोना वायरस के 14,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 20 जून को देश में 14,516 नए मरीज सामने आए थे। इसके बाद 21 जून को 15,413, 22 जून को 14,821, 23 जून को 14,933 और 24 जून को 15,968 नए मरीज सामने आए थे।
 
भारत में 20 जून के बाद से संक्रमण के 92,573 नए मामले सामने आए हैं और 1 जून से लेकर अब तक 2.82 लाख से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं।
 
मंत्रालय के अनुसार हालांकि मरीजों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 57.43 प्रतिशत हो गई। देश में अब भी 1,86,514 मरीजों का उपचार चल रहा है और 2,71,696 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। गुरुवार को एक दिन में इस बीमारी के 13,012 मरीज स्वस्थ हुए। संक्रमितों की कुल संख्या 4,73,105 में विदेशी नागरिक भी हैं।
 
आईसीएमआर के अनुसार 24 जून तक 75,60,782 लोगों की जांच की गई जिनमें से 2,07,871 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।
 
कोरोना वायरस से जिन 418 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से 208 लोगों की महाराष्ट्र में मौत हुई। इस वायरस से दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 33, गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में 10-10, मध्यप्रदेश में 9, उत्तरप्रदेश और पंजाब में आठ-आठ, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में 5-5 लोगों की मौत हुई है। बिहार, गोवा और जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मौत हुई है।
 
देश में अभी तक जान गंवाने वाले लोगों में सबसे अधिक 6,739 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 2,365, गुजरात में 1,735, तमिलनाडु में 866, उत्तरप्रदेश में 596, पश्चिम बंगाल में 591, मध्यप्रदेश में 534, राजस्थान में 375 और तेलंगाना में 225 लोगों ने जान गंवाई है।
 
हरियाणा में इस संक्रमण से 188, कर्नाटक में 164, आंध्रप्रदेश में 124, पंजाब में 113, जम्मू-कश्मीर में 88, बिहार में 57, उत्तराखंड में 35, केरल में 22 और ओडिशा में 17 लोगों ने दम तोड़ा है।
 
छत्तीसगढ़ में 12, झारखंड में 11, असम और पुडुचेरी में नौ-नौ, हिमाचल प्रदेश में आठ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में दो और मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें किसी न किसी अन्य बीमारी की वजह से हुई हैं।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,42,900 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद दिल्ली में 70,390, तमिलनाडु में 67,468, गुजरात में 28,943, उत्तरप्रदेश में 19,557, राजस्थान में 16,009 और पश्चिम बंगाल में 15,173 मामले सामने आए।
 
अब तक मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 12,448, हरियाणा में 12,010, तेलंगाना में 10,444, आंध्रप्रदेश में 10,331 और कर्नाटक में 10,118 मरीज सामने आए।
 
बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,209, जम्मू कश्मीर में 6,422, असम में 6,198 और ओडिशा में 5,752 हो गई। पंजाब में कोरोना वायरस के अब तक 4,627 जबकि केरल में 3,603 मामले सामने आए हैं।
 
उत्तराखंड में 2,623, छत्तीसगढ़ में 2,419, झारखंड में 2,207, त्रिपुरा में 1,259, मणिपुर में 970, गोवा में 951, लद्दाख में 941 और हिमाचल प्रदेश में 806 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
 
पुडुचेरी में संक्रमण के 461, चंडीगढ़ में 420, नगालैंड में 347, अरुणाचल प्रदेश में 158 और मिजोरम में 142 मामले आए हैं। दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में कोविड-19 के 120 मामले सामने आए हैं।
 
सिक्किम में कोरोना वायरस के 84, अंडमान और निकोबार द्वीप में 56 जबकि मेघालय में 46 मामले सामने आए हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है। उसने बताया कि 8,493 मामले राज्यों को सौंपे जा रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख