हिमाचल प्रदेश : नहीं मिली मदद, कंधे पर श्मशान लेकर जाना पड़ा मां का शव...

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (00:04 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में प्रशासन से मदद नहीं मिलने के कारण एक व्यक्ति को अपनी मां के शव को कंधे पर ढोकर श्मशान ले जाना पड़ा, जिसकी कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

हालांकि कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि ना तो उन्हें और ना ही अनुमंडलीय दंडाधिकारी को घटना के बारे में सूचित किया गया। व्यक्ति ने शुक्रवार को बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित उसकी मां को बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं रहने के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया जिसके कारण वह मां को वापस बंगवार गांव ले आया जहां गुरुवार साढ़े चार बजे सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
ALSO READ: सरकार ने किया आगाह : Coronavirus फिर से उभर सकता है, तैयारी करने की जरूरत
व्यक्ति ने कहा कि उसने ग्राम पंचायत प्रमुख सूरम सिंह को मामले की जानकारी दी लेकिन गांव से कोई भी मदद करने नहीं आया जिसके कारण कंधे पर ढोकर शव को एक किलोमीटर दूर श्मशान ले जाना पड़ा।

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रमुख ने किसी वाहन का भी इंतजाम नहीं किया। इसलिए उन्होंने कंधे पर शव को श्मशान ले जाने का फैसला किया। वहीं ग्राम पंचायत प्रमुख सूरम सिंह ने कहा कि वह और एक आशा कार्यकर्ता शव को श्मशान ले जाने के लिए पीपीई किट की व्यवस्था करने में जुटे थे लेकिन व्यक्ति ने मदद लेने से इनकार कर दिया।
ALSO READ: Coronavirus से जीतना है तो शामिल कर लीजिए इन 10 बातों को अपनी life में
पंचायत प्रमुख ने कहा कि दो ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से भी उन्होंने बात की लेकिन संक्रमण के डर से उन लोगों ने शव को ले जाने से मना कर दिया। कांगड़ा के कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में शुक्रवार को पता चला और अगर उन्हें पहले जानकारी मिल गई होती तो वे मदद करते।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, क्यों नहीं मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार

Weather Update: 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इन 4 राज्यों को मानसून का इंतजार

योग दिवस पर राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी, भारी पड़ेगा भारत पर आतंकी हमला

ऑपरेशन सिंधु : ईरान ने केवल भारत के लिए खोला एयरस्पेस, दिल्ली लौटे सैकड़ों भारतीय

LIVE: देशभर में योग दिवस का उत्साह, विशाखापट्‍टनम में पीएम मोदी ने किया योग

अगला लेख