Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनियाभर में Corona virus का बढ़ा प्रकोप, मामले बढ़कर 15 लाख से अधिक हुए

Advertiesment
हमें फॉलो करें दुनियाभर में Corona virus का बढ़ा प्रकोप, मामले बढ़कर 15 लाख से अधिक हुए
, गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (15:04 IST)
पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 15 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर गए हैं। आधिकारिक सूत्रों से एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष चीन में इस विषाणु के सामने आने के बाद से 192 देशों और क्षेत्रों में 15,02,478 संक्रमित लोगों में से 87,320 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया में पिछले 3 सप्ताह में Corona के सबसे कम नए मामले
राष्ट्रीय प्रशासनों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से बनी तालिका संक्रमण के वास्तविक मामलों का केवल एक हिस्सा है। कई देश केवल गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। अमेरिका में जहां यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है, वहां 14,817 लोगों की मौत समेत 4,32,132 मामले दर्ज किए गए हैं।
 
स्पेन में 14,555 लोगों की मौत के साथ 1,46,690 मामले सामने आए हैं। इटली में 1,39,422 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 17,669 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रामक रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप है, जहां 7,72,592 मामले दर्ज किए गए और 61,118 लोगों की मौत हो गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम योगी से की कर्मचारियों की आर्थिक सहायता की अपील...