जोधपुर में Corona मरीजों की बढ़ी संख्‍या, सप्ताहांत का lockdown शुरू

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (16:06 IST)
जोधपुर (राजस्थान)। जोधपुर में अचानक कोविड-19 मरीजों की संख्या और संक्रमण से मौत के मामले बढ़ने के बीच शनिवर को सप्ताहांत का लॉकडाउन शुरू हुआ। पुलिस और नगर निकाय के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च निकाला और लोगों को मौजूदा परिस्थिति के प्रति जागरूक किया और उनसे घरों में ही रहने का अनुरोध किया।
ALSO READ: Precautions In Corona Virus : इम्यून सिस्टम को करें मजबूत, कोरोना से रहें दूर
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हमने यह फैसला (लॉकडाउन का) शहर में बढ़ते मामलों पर विचार करने के बाद लिया। हम उम्मीद करते हैं कि लोग इसका अनुपालन करेंगे। अगर वे स्थिति की गंभीरता को अब नहीं समझेंगे तो बहुत देर हो जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि शहर में गत 2 दिनों में संक्रमण के करीब 1,200 मामले सामने आए हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव उत्पन्न हो गया है। इसके अलावा इस महीने जोधपुर में 150 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।
 
जोधपुर में सोमवार तड़के तक लॉकडाउन लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को पाबंदी से छूट दी गई है। विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने विद्यार्थियों को आवाजाही की अनुमति होगी। यह दूसरा सप्ताहांत लॉकडाउन है, जो जोधपुर में लागू किया गया है। इससे पहले अगस्त महीने में भी शहर में सप्ताहांत में लॉकडाउन लगाया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन लगातार अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रहा है ताकि कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या को संभाला जा सके। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

शशि थरूर ने बताया, भारत दुनियाभर में क्यों भेज रहा है ऑल पार्टी डेलिगेशन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, EPF पर मिलेगा 8.25 फीसदी ब्याज, क्या होगा 7 करोड़ अंशधारकों पर असर?

पुंछ में पाक गोलाबारी से तबाह हुए लोगों के दुखदर्द को साझा किया राहुल गांधी ने

अगला लेख