Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में 1 दिन में 1016 Corona मरीजों की मौत, रिकवरी दर घटकर 77.31 प्रतिशत हुई

Webdunia
सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (21:47 IST)
नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 69564 कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने से राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर घटकर 77.31 प्रतिशत हो गई है। हालांकि 6 सितंबर को 1016 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 20222 की तेजी आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 69,564 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जिससे अब तक कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 32,50,429 हो गई है।

रिकवरी दर के मामले में बिहार सबसे आगे है। बिहार में रिकवरी दर 88 प्रतिशत है। इसके अलावा दिल्ली में रिकवरी दर 87 प्रतिशत, तमिलनाडु में 87 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 85 प्रतिशत, राजस्थान में 82 प्रतिशत और गुजरात में 81 प्रतिशत है।

इनके अलावा आंध्र प्रदेश में रिकवरी दर 79 प्रतिशत, हरियाणा में रिकवरी दर 78 प्रतिशत, ओडिशा में 78 प्रतिशत, तेलंगाना में 77 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 76 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 75 प्रतिशत,जम्मू कश्मीर में 74 प्रतिशत, केरल में 74 प्रतिशत, कर्नाटक में 73 प्रतिशत, पंजाब में 72 प्रतिशत, झारखंड में 71 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 71 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 47 प्रतिशत है।
ALSO READ: UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 1 दिन में Corona के रिकॉर्ड 6777 नए मामले
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 90,802 मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 42,04,613 गई है। हालांकि 6 सितंबर को 69,564 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 1016 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 20,222 की तेजी आई है। देशभर में इस समय कोरोना संक्रमण के 8,82,542 सक्रिय मामले हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख