Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona मामले 58 लाख के पार, 48 लाख से अधिक हुए स्वस्थ

Webdunia
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (23:42 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या अब 58 लाख के पार हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर इस दौरान 76,002 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 48,29,004 हो गई है।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार देर रात तक 76,615 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 58,92,721 हो गई है। इस दौरान 952 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 93 हजार से अधिक होकर 93,269 हो गई है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोनावायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 76,002 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 48,29,004 हो गई है। देश में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले छह दिन से लगातार कम हो रहे हैं और शुक्रवार सुबह यह संख्या 9,70,116 रह गई। देर रात को इसमें वृद्धि के बाद सक्रिय मामलों की संख्या अब 9,71,832 पर पहुंच गई है लेकिन उन प्रमुख राज्यों की रिपोट आनी शेर्ष है जहां सुधार हो रहा है।

महाराष्ट्र 2,74,993 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 94,652 मामले और आंध्र प्रदेश में 69,353 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर 17.02 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 81.37 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.59 फीसदी है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 17,794 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या आज रात 13 लाख को पार कर 13,00,757 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में कमी आई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,72,775 हो गई है।
इस दौरान 19,592 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 9,92,806 हो गई है। राज्य में 416 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 34,761 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.33 फीसदी पहुंच गई है, वहीं मृत्यु दर 2.67 फीसदी है।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, असम में 84, केरलम में 75 और पुडुचेरी में 87 प्रतिशत मतदान

CM योगी के नेतृत्व में UP ने पेश किया पारदर्शिता का रोल मॉडल, जेम पोर्टल से खरीद में बना शीर्ष राज्य

Chrome का नया लुक, अब ऊपर वाले टैब्स से पाएं छुटकारा, इस सीक्रेट सेटिंग से बदलें अपना ब्राउजिंग एक्सपीरियंस

Ceasefire : क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

अगला लेख