Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona के मामले 80 लाख के पार, 508 और लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (01:03 IST)
नई दिल्ली। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार रात को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 80 लाख के पार चली गई, जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 73 लाख से अधिक हो गई। वहीं 508 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 1,20,010 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 43,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,90,322 हो गए थे, वहीं 508 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 1,20,010 हो गई।

हालांकि रात को जारी वायरस तालिका के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 80,36,084 तक पहुंच गई, जबकि 1,20,456 लोग अब तक इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। इसके मुताबिक, देश में अब तक 73,10,184 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। यह तालिका संबंधित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त सूचना पर आधारित है।

देश में अभी 6,10,803 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 7.64 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी। मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 27 अक्टूबर तक कुल 10,54,87,680 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,66,786 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख