Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona के नए स्ट्रेन से कुल 25 लोग संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (16:17 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए प्रकार (स्ट्रेन) से अब तक देश में कुल 25 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि इन 25 संक्रमितों में मंगलवार और बुधवार को वायरस के नए प्रकार से संक्रमित 20 मरीज भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया, इन सभी 25 मरीजों को चिकित्सालयों में एकांतवास में रखा गया है। सरकार के मुताबिक, गुरुवार को नए वायरस से संक्रमित मिले पांच मरीजों में से चार में संक्रमण की पुष्टि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान,पुणे में हुई जांच से हुई जबकि एक मरीज के संक्रमित होने का पता जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान (आईजीआईबी) में हुई जांच से चला।

मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद इन मरीजों के साथ आए यात्रियों एवं संपर्क में आए परिवार एवं अन्य सदस्यों का गहनता से पता लगाया जा रहा है। मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, स्थिति सतर्क निगरानी में है और राज्यों को निगरानी, रोकथाम, जांच एवं नमूनों को आईएनएसएससीओजी प्रयोगशाला भेजने के लिए नियमित रूप से परामर्श दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में सबसे पहले मिले कोरोनावायरस के इस नए प्रकार की अब डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन,स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर की मध्य रात्रि तक देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर 33 हजार लोग ब्रिटेन से आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन सभी यात्रियों की निगरानी की जा रही है और राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच करा रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन

Weather Update 6 June: केरल के बाद गोवा पहुंचा मानसून, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात के युवाओं के लिए खुशखबरी! GSRTC में ड्राइवर-कंडक्टर की बंपर भर्ती, 8,917 पदों के लिए इस तारीख तक करें अप्लाई

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख