Hanuman Chalisa

COVID-19 : देश में Corona के 12194 नए मामले आए सामने, बढ़कर 1.09 करोड़ हुई संख्‍या

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (13:07 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 12194 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.09 करोड़ हो गई है, जबकि इस महीने आठवीं बार महामारी से एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,09,04,940 है, वहीं 92 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,642 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, 1,06,11,731 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसके बाद कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,37,567 है, जो कुल संक्रमितों का 1.26 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में सात अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

आईसीएमआर के अनुसार, 13 फरवरी तक 20,62,30,512 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 6,97,114 नमूनों की जांच की गई। आंकड़ों में कहा गया है कि एक दिन में 92 रोगियों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 38, केरल में 16 और छत्तीसगढ़ तथा तमिलनाडु में 5-5 रोगियों की मौत हुई है।
ALSO READ: पेट्रोल, डीजल और महंगे, राजस्थान में पेट्रोल 99 रुपए, डीजल 91 रुपए लीटर
देश में अब तक कुल 1,55,642 रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 51,489, तमिलनाडु में 12,413, कर्नाटक में 12,263, दिल्ली में 10,889, पश्चिम बंगाल में 10,230, उत्तर प्रदेश में 8,699 और आंध्र प्रदेश में 7,162 रोगियों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

सिंहस्थ के लिए कार्यों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे काम

अगला लेख