Hanuman Chalisa

Corona India Update : देश में कोरोना के 265 नए मामले, 3 और संक्रमितों की मौत

Webdunia
रविवार, 1 जनवरी 2023 (13:17 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 265 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर अब 4,46,78,649 हो गए हैं। केरल से 2 तथा कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,705 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर अब 4,46,78,649 हो गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, केरल से 2 तथा कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,705 हो गई है।

इसने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,57,671 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 947 की कमी आई है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,45, 238 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की बेवसाइट पर बताया गया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.10 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन

अगला लेख