Hanuman Chalisa

Coronavirus : देश में कोरोना के 918 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (11:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 918 नए मामले पाए गए, जबकि 4 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,806 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 6350 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 918 नए मामले सामने आए, जबकि चार और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,806 हो गई।

देश में कोरोनावायरस से राजस्थान में दो और कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई। वहीं केरल में कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए एक मामला जोड़ा गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,96,338 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.8 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोनावायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,59,182 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन

9वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका! अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस में 526 पदों पर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन

नीति आयोग की बैठक में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- ‘विकसित भारत’ के निर्माण में यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

अगला लेख