Hanuman Chalisa

देश में कोरोना के मामले 2 लाख के पार, पिछले 15 दिनों में 1 लाख लोग घातक वायरस के शिकार

Webdunia
बुधवार, 3 जून 2020 (00:58 IST)
नई दिल्ली। भारत भर में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या मंगलवार को 2 लाख से अधिक हो गई तथा पिछले 15 दिनों में करीब 1 लाख लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं। हालांकि सरकार ने कहा कि इस रोग को काबू करने के उसके एहतियाती उपाय काफी प्रभावी रहे हैं क्योंकि कई अन्य देशों की तुलना में भारत में मृतकों की संख्या काफी कम है।
 
अधिकारियों ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग के ठीक होने की दर भारत में सतत रूप से बेहतर हो रही है तथा वह इस महामारी से अपेक्षाकृत बेहतर ढंग से निबट पा रहा है। चीन में पिछले दिसंबर में इस वायरस के प्रसार के साथ अभी तक विश्वभर में 63 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 3.7 लाख से अधिक लोगों की इसके कारण जान जा चुकी है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सुबह के अपडेट में कहा कि नए कोरोना वायरस से भारत में मृतक संख्या बढ़कर 5598 हो गई। सोमवार सुबह 8 बजे से अगले 24 घंटे के दौरान 204 लोगों की इसके कारण जान गई है। इस अवधि में 8171 नए मामलों का पता चला जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 198706 पर पहुंच गई। इसमें 97500 रोगियों का उपचार चल रहा है जबकि 95 हजार से अधिक रोगी इस संक्रमण से उबर चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख