Hanuman Chalisa

सरकार का बड़ा बयान, देश में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन का पर्याप्त भंडार

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (15:18 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन दवा का पर्याप्त भंडार है और घरेलू बाजार में इस दवा की कमी नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिये हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन को कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करने में महत्वपूर्ण व उपयोगी बताया जा रहा है। सामान्य तौर पर मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा का सबसे बड़ा उत्पादक भारत है।

औषधि नियामक राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की चेयरमैन शुभ्रा सिंह ने कहा, ‘भारत में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन का पर्याप्त भंडार है। हम दैनिक आधार पर इसकी मांग, उपलब्धता और उत्पादन पर नजर रख रहे हैं।‘

उन्होंने कहा कि रुमेटोइड आर्थराइटिस, मलेरिया तथा लुपुस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा का सर्वाधिक उत्पादन भारत में किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘देश में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घरेलू मांग को पूरा करने के बाद ही इसका निर्यात किया जाएगा।‘ हालांकि, उन्होंने चेताया कि इस दवा का इस्तेमाल सिर्फ तभी किया जाना चाहिये जब डॉक्टर इसका परामर्श दें।

भारत हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन की कुल वैश्विक आपूर्ति के 70 प्रतिशत का उत्पादन करता है। इप्का और जायडस कैडिला देश में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन का उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनियां हैं।

भारतीय दवा कंपनियों ने भी इस सप्ताह कहा था कि देश में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने कहा था कि वे घरेलू मांग के साथ ही निर्यात के ऑर्डरों की पूर्ति के लिये उत्पादन बढ़ाने को तैयार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

पहली ही कैबिनेट बैठक में CM विजय की भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, जानिए क्या लिया बड़ा फैसला

Monsoon : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, जानिए अपने राज्य में कब पहुंचेगा

फिरोजपुर : पिक-अप और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 18 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

अगला लेख