Festival Posters

Covid 19: राहतदायी खबर, भारत में संक्रमितों और मौतों की संख्या विश्व में सबसे कम

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (10:03 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 से प्रभावित विश्व के देशों में कोरोनावायरस से अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित है किंतु सुकून की बात है कि यह प्रति 10 लाख की आबादी पर संक्रमण की चपेट में आने और इससे जान गंवाने वाल़ों के औसत मामलों में प्रमुख राष्ट्रों से काफी पीछे है।
ALSO READ: बड़ी खबर, महाराष्‍ट्र सरकार को मिली 12.50 लाख खराब कोरोना जांच किट
केंद्रीय परिवार और स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के इस पर जारी आंकड़ो के अनुसार प्रति 10 लाख की आबादी पर संक्रमण की जद में आने वालों की औसत संख्या 4,794 है और मृतकों की 138। संक्रमण से प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर सर्वाधिक प्रभावित ब्राजील में 23,911 का औसत है और यहां इतनी आबादी पर वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या सबसे अधिक 706 है।
 
गौरतलब है कि ब्राजील विश्व में इस वैश्विक महामारी से तीसरा सबसे अधिक प्रभावित है। भारत में यह संख्या क्रमशः 5,199 और 79 है। कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित विश्व महाशक्ति अमेरिका है। यहां प्रति 10 लाख पर कोरोना पीड़ितों का औसत 23,072 और मृतकों की संख्या 642 है। दक्षिण अफ्रीका में यह आंकड़ा क्रमशः 11,675 और 631 तो फ्रांस में 10,838 तथा 498 है। रूस में क्रमशः 8,992 और 300 है जबकि ब्रिटेन में 8,893 तथा 156 है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

श्रीराम को 500 सालों तक अपमान झेलना पड़ा, SP ने रामभक्तों पर चलवाई गोलियां, अयोध्या के दीपोत्सव में बोले CM योगी

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

Bihar polls : बिहार चुनाव में धन-शक्ति पर लगेगा लगाम, 6 साल बाद EC ने एक्टिव किया आर्थिक इंटेलिजेंस पैनल

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

इंदौर में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

अगला लेख