Covid टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वालों की सूची में भारत अब तीसरे नंबर पर

Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (17:41 IST)
नई दिल्ली। लोगों को कोविड-19 टीकों की सर्वाधिक खुराक लगाने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन भारत से ऊपर हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारत के 12 राज्यों में 2-2 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। अकेले उत्तर प्रदेश में 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है।

ALSO READ: COVID-19 : भारत बना सबसे तेज गति से Vaccine लगाने वाला देश, 40 लाख से ज्‍यादा लोगों का हुआ टीकाकरण
 
देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के तहत 7 फरवरी सुबह 8 बजे तक कुल 57.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 53,04,546 स्वास्थ्यसेवा कर्मियों और वायरस से लड़ने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 4,70,776 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 1,15,178 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में दैनिक मृतक संख्या 80 से कम रही, जो पिछले 9 महीने में सबसे कम है। देश में कोविड-19 के 1.48 लाख मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कुल संक्रमितों का 1.37 प्रतिशत है। देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1.05 करोड़ हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,059 नए मामले सामने आए और 11,805 लोग स्वस्थ हुए।
ALSO READ: COVID-19 : भारत ने 56 लाख Corona Vaccine मदद में दी, 1 करोड़ खुराक बेची
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के बाद ठीक होने के 81.07 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए। केरल में 1 दिन में सर्वाधिक 6,178 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1,739 लोग स्वस्थ हुए और इसके बाद तमिलनाडु में 503 लोग ठीक हुए। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के 84.83 प्रतिशत दैनिक नए मामले 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। केरल में संक्रमण के सर्वाधिक 5,942 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,768 और कर्नाटक में 531 नए मामले सामने आए।
 
 

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 78 और लोगों की मौत हो गई। दैनिक मौत के 69.23 प्रतिशत मामले 5 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 25 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में किसी की संक्रमण से मौत नहीं हुई। इनमें हरियाणा, गोवा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पुडुचेरी, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, असम, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अगला लेख