COVID-19 in India : भारत में धीमी पड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 32,981 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या 4 लाख से कम

Webdunia
सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (11:41 IST)
नई दिल्ली। कोरोना को मात देने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि और संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने से देश में सक्रिय मामले 4 लाख से नीचे आ गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 32,981 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामले 96,77,203 हो गए।
ALSO READ: COVID-19 : अमेरिका में Corona का कहर जारी, 2.82 लाख से अधिक लोगों की मौत
इस दौरान 39,109 मरीज स्वस्थ हुए और कोरोना को मात देने वालों की संख्या लगभग 91.40 लाख हो गई। नए मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 6,519 घटकर करीब 3.97 लाख रह गई है। इसी अवधि में 391 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,40,573 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.10 प्रतिशत पर आ गई है और रिकवरी दर बढ़कर 94.45 हो गई है जबकि मृत्यु दर अभी 1.45 प्रतिशत है।
ALSO READ: Fact Check: क्या कृषि मंत्री तोमर ने अंबानी-अडानी के कहने पर कानून लाने की बात कही, जानिए सच
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 2769 मरीज स्वस्थ हुए और 40 लोगों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामले कम होकर 81,162 रह गए हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,734 हो गए है, वहीं अभी तक 17.23 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.72 लाख से अधिक हो गई तथा सक्रिय मामले कम होकर 61,063 रह गए हैं जबकि 2418 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 1985 कम होकर 24,693 रह गई। हालांकि देशभर में इस दौरान सबसे अधिक 69 मौतें भी यहीं हुई। अब तक 9643 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 5.57 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं।
 
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 422 बढ़कर 25,400 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,856 पर पहुंच गया है तथा अब तक 8.55 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्रप्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या 256 कम होकर 5910 रह गयी। राज्य में अब तक कोरोना से 7033 लोगों की मौत हुई है और 8.59 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
ALSO READ: भोपाल और इंदौर में रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार,रात्रि कर्फ्यू भी हटाया गया
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में सक्रिय मामले 85 घटकर 22,160 रह गए हैं तथा इस महामारी से 7924 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक करीब 5.24 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 10,688 रह गई है तथा अभी तक 11,793 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.67 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 3585 रह गए हैं और 1771 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3.15 लाख से अधिक हो गई है।
 
तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 7778 रह गए हैं और 1474 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.64 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
 
पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 23,894 रह गए हैं और 8723 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.70 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 7896 रह गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.43 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4916 लोगों की मौत हो चुकी।
 
मध्यप्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 13,391 रह गई है तथा अब तक 1.97 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3337 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,695 रह गए हैं तथा 4081 लोगों की मौत हुई है और 2 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
 
बिहार में सक्रिय मामले 67 घटकर 5563 रह गए हैं। राज्य में कोरोना से 1295 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.31 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2989, हरियाणा में 2588, राजस्थान में 2429, जम्मू-कश्मीर में 1746, उत्तराखंड में 1285, असम में 993, झारखंड में 986, हिमाचल प्रदेश में 732, गोवा में 698, पुड्डुचेरी में 614, त्रिपुरा में 375, मणिपुर में 306, चंडीगढ़ में 291, लद्दाख में 120, मेघालय में 120, सिक्किम में 115, नागालैंड में 66, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 55 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

अगला लेख