Hanuman Chalisa

भारत की पहली Covid-19 मरीज को फिर से हुआ कोरोना, डेढ़ साल बाद फिर रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (15:59 IST)
देश की पहली कोरोना मरीज को एक बार फिर से इस संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है। देश का पहला कोविड पॉजिटिव मामला एक मेडिकल छात्रा का था, जो पिछले साल जनवरी में चीन के वुहान से अपने घर त्रिशूर आई थी। मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे डेढ़ साल बाद वह एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

त्रिशूर की डीएमओ डॉ. केजे रीना ने अपने बयान में बताया कि, ''उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि एंटीजन नेगेटिव। उन्हें बिना लक्षण वाला संक्रमण हुआ है।'' चिकित्सों के मुताबिक, वह दिल्ली की हवाई यात्रा करना चाहती थी और इसके लिए ही उसने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उसके एक बार फिर से पॉजिटिव होने की खबर सामने आई।

दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वाकई में सब हैरान है, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि ‘चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि उसमें कोरोना के लक्षण बहुत कम है।‘

जानकरी के लिए बता दें कि, पिछले साल 30 जनवरी 2020 को वुहान यूनिवर्सिटी के थर्ड इयर की मेडिकल छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद वह भारत देश की पहली कोरोना मरीज बनी थी। छात्रा उस दौरान अपने सेमेस्टर की छुट्टियों के बाद घर लौटी थी। त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में लगभग तीन हफ्ते तक उसका इलाज चला और दो बार कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसको 20 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

अगला लेख