Hanuman Chalisa

विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है भारतीय सेना

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2020 (01:00 IST)
नई दिल्ली। देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र बल खाड़ी के देशों और अन्य क्षेत्रों में फंसे हजारों भारतीयों को स्वदेश वापस लाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सेना ने मिशन के लिए विमान और नौसैनिक जहाजों को तैयार रखा है।

सरकार कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, जो भी सहायता की आवश्यकता है, हम उसे पूरा करेंगे।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि मालवाहक विमान का एक बेड़ा बिलकुल तैयार है और सरकार जो भी कार्य सौंपेगी, वायुसेना उसे करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि नौसेना भी विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

यूपी में गोमाता के जरिए खेती में 'जीन क्रांति' की तैयारी, IIT कानपुर की खोज से बनेगी 15 गुना ज्यादा असरदार खाद

अगला लेख