Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में भारतीय क्रिकेटर कोविड पॉजिटिव, बीसीसीआई सचिव ने ई-मेल लिखकर चेताया था

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (09:24 IST)
नई दिल्ली। इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर गए 23 भारतीय क्रिकेटरों में से एक 20 दिन के ब्रेक के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया और गुरुवार को बाकी टीम के साथ डरहम नहीं जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दल को हाल में ई-मेल भेजकर वहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के प्रति चेताया था।

इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय टीम को डरहम में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में एकत्रित होना है।
 
बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, 'हां, एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आया है लेकिन फिलहाल उसमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। वह अभी अपने एक परिचित के घर में पृथकवास पर है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम नहीं जाएगा।'
 
ब्रिटेन दौरे पर गए सभी सदस्यों ने खिलाड़ी के नाम को लेकर चुप्पी साध रखी है। समझा जा रहा है कि खिलाड़ी डेल्टा प्रकार से संक्रमित जिसके कारण ब्रिटेन में संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है।
 
शाह ने अपने पत्र में खिलाड़ियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा था क्योंकि कोविशील्ड टीके से सिर्फ संक्रमण से बचाव हो सकता है यह वायरस के खिलाफ पूर्ण प्रतिरोधक शक्ति नहीं देता।
 
शाह ने अपने पत्र में विशेष तौर पर लिखा था कि खिलाड़ी हाल में यहां संपन्न हुई विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप और यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप में जाने से बचें। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

Asteroid 1997 NC1 : पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, क्या होगी रफ्तार, जानें कितना सुरक्षित?

अब दवा असली है या नकली, एक स्कैन में चलेगा पता; वैक्सीन, एंटीबायोटिक और कैंसर की दवाओं पर QR Code अनिवार्य

अगला लेख