Hanuman Chalisa

'आत्मा' से होगी रेलयात्रियों के टिकट की जांच, कोरोनावायरस काल में रेलवे का निर्णय

Webdunia
मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (19:18 IST)
भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। अनलॉक-4 की शुरुआत हो चुकी है और इसमें केंद्र सरकार द्वारा कई रियायतें दी गई हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारतीय रेलवे भी कई सावधानियां बरत रहा है। इसी बीच रेलवे ने टिकट चेकिंग को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने फैसला किया है कि यात्रियों के टिकट की जांच अब आत्मा के माध्यम से होगी। इसके लिए कई रेल मंडलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
कोरोना काल में 25 मार्च से कई यात्री ट्रेनें अभी शुरू नहीं हुई हैं। अभी कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन ही भारतीय रेलवे द्वारा किया जाता है। इसके यात्रियों के टिकट की जांच रेलवे द्वारा नियुक्त किए गए टिकट निरीक्षक करते हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा रहता है। इसे देखते हुए रेलवे ने आत्मा नाम का सॉफ्टवेयर डेवलप किया है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से टिकट की जांच होगी। 
ALSO READ: Fact Check: क्या 50 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रहा रेलवे? जानिए सच
ऐसे होगी टिकट की जांच : रेलवे के अनुसार टिकट तीन तरह के होते हैं। एक यात्री विंडो से लेता है, दूसरा ऑनलाइन लेकर मोबाइल में डिजिटल प्रिंट लेता है व तीसरा डिजिटल टिकट की प्रिंट लेकर चलता है। अब इन तीनों प्रकार के टिकट को 'आत्मा' नाम की मशीन के सामने लाया जाएगा।जिस व्यक्ति के नाम का टिकट है,
ALSO READ: रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का टेंडर रद्द किया, जानिए टेंडर का चीन कनेक्शन
उसके आधार के साथ टिकट को स्कैन किया जाएगा। टिकट के साथ वही यात्री हैं, तो आत्मा एक्सेप्ट कर लेगी। इसके बाद उसे यात्रा करने की अनुमति मिल जाएगी।
ALSO READ: प्राइवेट ट्रेनें देरी या जल्‍दी पहुंचीं तो ऑपरेटर कंपनी को भरना होगा भारी जुर्माना, भारतीय रेलवे की ये कड़ी शर्तें
आत्मा मशीन को शुरुआत में रतलाम रेल मंडल में इंदौर, उज्जैन व रतलाम में लगाया जाएगा। इससे यात्री अपना टिकट चेक करवा सकते हैं। यह मशीन टिकट निरीक्षक को भी दी जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

अगला लेख