Hanuman Chalisa

स्वदेशी किट से होगी Corona वायरस की सटीक जांच

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (18:06 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से लड़ाई की दिशा में एक और क्रांतिकारी आविष्कार करते हुए स्वदेशी वैज्ञानिकों ने ऐसा किट तैयार किया है जो मरीजों से लिए गए नमूनों की जांच को और सटीक बनाएगा।

इस किट में अतिसूक्ष्म चुंबकीय कणों (मैगनेटक नैनो पार्टिकल्स) का इस्तेमाल कर मरीज के गले और नाक से एकत्र किए गए नमूनों के प्रयोगशाला तक पहुंचने के दौरान वायरस के आरएनए को होने वाले नुकसान की आशंका को समाप्त कर दिया गया है। इस किट से जहां जांच के नतीजे और बेहतर आएंगे, वहीं इस किट के लिए आयात पर निर्भरता भी समाप्त हो जाएगी।

इस किट को ‘चित्रा मैग्ना’ नाम दिया गया है। इसे श्री चित्रा तिरुनाल चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के डॉ. अनूप टेक्कूविट्टिल की टीम ने तैयार किया है। इसकी प्रौद्योगिकी केरल की स्थानीय कंपनी अगप्पे डायग्नोस्टिक्स को हस्तांतरित की गई है। संस्थान ने इस प्रौद्योगिकी के पेटेंट के लिए भी आवेदन कर दिया है।
 
कोविड-19 की जांच के लिए मरीज के गले और नाक से नमूने लेकर उसे प्रयोगशाला में भेजने तक विशेष किट में रखा जाता है। ये किट वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप होते हैं जिससे वायरस का आरएनए सुरक्षित रहे। आरएनए से प्रयोगशाला में डीएनए प्राप्त कर पुष्टि की जाती है।

वायरस का आनएनए ‘चित्रा मैग्ना’ में मौजूद सूक्ष्म चुंबकीय कण से चिपक जाता है। जब यह नमूना चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो बेहद शुद्ध और काफी मात्रा में आरएनए प्राप्त होता है। इस प्रकार जांच के नतीजे अधिक सटीक होते हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

पावागढ़ में पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई और दबे होने की आशंका

66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

अगला लेख