rashifal-2026

इंदौर में Corona में कोरोना विस्फोट, 265 नए मामले, संयुक्त परिवारों में सामने आ रहे हैं थोकबंद मरीज

Webdunia
रविवार, 30 अगस्त 2020 (01:28 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में शनिवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ। जिले में स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है। संयुक्त परिवारों में थोकबंद मरीज सामने आ रहे हैं। शहर की कॉलोनियों में संयुक्त परिवारों के मरीज सामने आए। जिले में कोरोनावायरस के 265 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें 27 रिपीट पॉजिटिव मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या 12720 हो चुकी है। 5 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस से गई। जिले में कोरोनावायरस से अब तक 389 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शनिवार को 2577 सैंपलों की जांच की गई। 159 लोगों को कोरोना से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 9604 है। अभी तक 2 लाख 10 हजार 428 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। जिले में 3484 कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

कलेक्टर ने जारी किए आदेश : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने धार्मिक कार्य तथा त्योहारों के आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं करने और गणेश प्रतिमाएं तथा ताजिए विसर्जन के संबंध में धारा-144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारीकिए हैं।
ALSO READ: Unlock 4 की गाइडलाइंस जारी, 7 सितंबर से चलेंगी मेट्रो, 21 से मिलेंगी ये छूट
आदेश के मुताबिक, कोई भी धार्मिक कार्य/त्योहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जा सकेगा तथा न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जा सकेगी। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदी, तालाबों में नहीं होगा। शहर के तालाबों में प्रतिमाओं के विसर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
ALSO READ: IIT खड़गपुर ने तैयार की सूक्ष्म सुई, दवा देते समय नहीं होगा दर्द
नगर निगम द्वारा गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु एकत्रित किया जाएगा। भीड़ और ढोल-धमाके इत्यादि का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ताजिए का विसर्जन कर्बला में नहीं हो सकेगा। जहां तक संभव हो ताजिए को धार्मिक रीति से घर पर ही ठंडा किया जाए।
एकत्रीकरण केन्द्र चिन्हित कर नगर निगम द्वारा विसर्जन हेतु ताजिए एकत्रित किए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि श्राद्ध पक्ष में कहीं भी सामूहिक तर्पण का आयोजन नहीं होगा। आदेश का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखों की रोशनी 85% तक घटी, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने दिए तत्काल इलाज के आदेश

Air India Plane Crash : AI-171 के हादसे के लिए क्या पायलट था जिम्मेदार, AAIB का आया बयान, इटली के अखबार का दावा कितना सच

'वंदे मातरम्' की नई गाइडलाइन, सरकार पर भड़के AIMIM नेता, बोले- गर्दन पर छुरी रखकर नहीं कहलवा सकते, मदनी ने बताया मनमानी

AI का 'खेल' : शशि थरूर और राजीव शुक्ला के फर्जी वीडियो वायरल, Pakistan के फर्जीवाड़े की कांग्रेस नेताओं ने उड़ाई धज्जियां

यूपी में ODOP योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख को मिला रोजगार

अगला लेख