Hanuman Chalisa

IRCTC से होना थी बुकिंग, वेबसाइट नहीं कर रही काम, आया रेलवे का जवाब

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (16:40 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे कोरोना काल के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। 12 मई से शुरू होने वाली ट्रेनों की टिकट बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन ही की जा सकती थी। शाम 4 बजे यह बुकिंग शुरू होना थी, लेकिन बुकिंग के लिए वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी।
 
खबरें आई कि कहीं IRCTC की वेबसाइट हैक या क्रैश तो नहीं हुई। भारतीय रेलवे ने एक ट्‍वीट कर इसका स्पष्टीकरण दिया। रेलवे ने ट्‍वीट में कहा गया कि IRCTC की वेबसाइट हैक या क्रैश नहीं हुई है, बल्कि डेटा  अपलोड होने में समय लग रहा है। रेलवे ने कहा कि थोड़ी देर में वेबसाइट काम करने लगेगी। रेलवे ने कहा कि शाम 6 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू होगी। 
उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

UP पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, OBC आरक्षण पर बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन ही सरकार का संकल्प

अगला लेख