लद्दाख में ITBP के 20 जवानों को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (16:16 IST)
नई दिल्ली/लेह। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) के कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद शनिवार को लद्दाख में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 20 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। 
 
बल के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने दिल्ली में बताया कि लेह में सेक्टर अस्पताल में आईटीबीपी के कुल 20 कर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया गया और इनमें दो महिला अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कात्यायनी शर्मा पांडे और चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्केलजांग एंग्मो शामिल हैं।
 
चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की निगरानी के लिए लद्दाख क्षेत्र में बल के जवान बड़ी संख्या में तैनात है।  प्रवक्ता ने बताया कि उनकी चिकित्सा शाखा के कर्मियों को देश के अन्य हिस्सों में भी टीका लगाया गया है। प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान की शनिवार की सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुरुआत की।
 
सरकार के मुताबिक सबसे पहले एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब 2 करोड़ कर्मियों और फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। बाद के चरण में गंभीर रूप से बीमार 50 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख