Hanuman Chalisa

जयपुर जेल में मिले 48 संक्रमित, राजस्थान में 91 नए मामले

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (11:43 IST)
जयपुर। राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 91 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4838 हो गए हैंं। वहीं जयपुर की जिला जेल में 48 संक्रमित मिलने से जेल अधिकारियों में खलबली मच गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में कुल 55, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक-एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 55 नये मामलों में से 48 तो जिला जेल से ही सामने आए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते 3 दिन में लगातार एक ही दिन में 200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
 
वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गई है। अकेले जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख