Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बना जयपुर का रामगंज, भीलवाड़ा को भी पीछे छोड़ा

भाषा
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (15:23 IST)
जयपुर। जयपुर शहर की घनी आबादी वाला रामगंज इलाका कोरोना संक्रमण का नया केन्द्र बन गया है। 2 दिन में संक्रमण के 20 नए मामले सामने आने से राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की पेशानी पर चिंता की लकीरे हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 7 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को यहां से 13 मामले सामने आए थे। इस इलाके में कुल मामलों की संख्या 33 हो गई है। वहीं 41 कोरोना संक्रमित मामलों के साथ जयपुर शहर राज्य में पहले नंबर पर है जबकि भीलवाड़ा 26 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर।

रामगंज का मामला अधिकारियों के लिए चिंता का विषय इसलिए भी बना हुआ क्योंकि यहां संक्रमित पाए गए 17 लोग उसी एक व्यक्ति के करीबी संपर्क वाले हैं जो सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। सिंह के अनुसार ‘एक ही व्यक्ति से 17 लोगों को संक्रमण होना हालात की गंभीरता को प्रकट करता है।‘

उल्लेखनीय है कि रामगंज इलाके में पश्चिम एशिया से एक 45वर्षीय व्यक्ति 12 मार्च को दिल्ली हवाई अड्डे पर आया। उसी दिन वह बस से जयपुर आ गया। 26 मार्च को जांच में वह संक्रमित पाया गया। लेकिन इस दौरान वह अपने परिवार, पहचान के अनेक लोगों से मिला व संपर्क में आया। एक दिन के बाद उसके दोस्त और 10 परिजनों को कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

अब तक कुल 17 लोग ऐसे सामने आए हैं जो उसके करीबी हैं। 10 तो उसके परिवार वाले ही हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य अधिकारियों ने 125 लोगों को पृथक रखा हुआ है।

रामगंज जयपुर के परकोटे में यानी पुराने जयपुर में पड़ता है। यहां घनी आबादी है। प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए यहां बेमियादी कर्फ्यू लगाया है। पूरे इलाके को सेनेटाइज किया गया है। हर घर और हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। इलाके में वाहनों तक को विसंक्रमित किए बिना जाने की अनुमति नहीं है। लोगों के छतों पर इकट्ठा होने की शिकायतों के बाद बुधवार को इलाके में अनेक ड्रोन तैनात कर दिए गए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख