Hanuman Chalisa

झारखंड सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया, 85 हजार कोरोना संक्रमितों के सैंपल लिए

Webdunia
शनिवार, 6 जून 2020 (12:05 IST)
रांची। झारखंड सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि राज्य के 24 जिलों में कोरोना जांच के लिए 30 ट्रूनेट मशीनें लगाई गई हैं जबकि राज्य में 85 हजार कोरोना संक्रमितों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 75 हजार की रिपोर्ट आ गई है।
ALSO READ: Corona का कहर, भारत छठे नंबर पर, कोरोना संक्रमितों के मामले में इटली को पछाड़ा
झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोरोना संक्रमण के मामले में जनहित याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन की पीठ के समक्ष चल रही सुनवाई के दौरान शुक्रवार को बताया कि राज्य के 24 जिलों में 30 ट्रूनेट मशीनें लगाई गई हैं। इससे कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी आई है। राज्य के हर जिले में सदर अस्पताल को कोविड 19 अस्पताल के रूप में बदल दिया गया है।
 
उन्होंने न्यायालय को बताया कि राज्य में 85 हजार सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 75 हजार की रिपोर्ट आ गई है। कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर न्यायालय में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई हुई।
 
सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में कोरोना जांच और इलाज के लिए क्या व्यवस्था की गई है? प्रवासी मजदूर लाखों की संख्या में झारखंड लौट रहे हैं और वे अपने गांवों में पहुंच रहे हैं, ऐसे में इतने लोगों की कोरोना जांच कैसे होगी?
 
सरकार से यह भी पूछा गया है कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए भविष्य में कोरोना संक्रमण बढ़ेगा तो इसकी रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की क्या योजना है? न्यायालय ने इस पर सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और मामले में अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

अगला लेख