Hanuman Chalisa

ज्योतिरादित्य सिंधिया की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव, जल्द हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज

Webdunia
शुक्रवार, 12 जून 2020 (13:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
सिंधिया और उनकी मां की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें दो-तीन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया की तबियत अचानक खराब हो गई थी। उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उन्हें बुखार और गले में खराश थी। इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी मां माधवी राजे का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर उन्हें 9 जून को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
ज्योतिरादित्य के परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया था, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख