Hanuman Chalisa

बिहार के मंत्री कपिलदेव कामत का कोरोना से निधन, नीतीश ने इस तरह किया याद

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (10:02 IST)
पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
 
कोरोना से संक्रमित होने के बाद करीब एक सप्ताह पहले उन्हें पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। हालांकि वह पहले से किडनी रोग से जूझ रहे थे। एक दिन के अंतराल पर उनका डायलिसिस किया जा रहा था। अचानक स्थिति नाजुक होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और अंतत: उनका निधन हो गया।
 
मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले कामत मधुबनी जिले के बाबूबरही से विधायक थे। जदयू ने कामत की खराब तबीयत को ध्यान में रखते हुए इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी बहु मीना कामत को बाबूबरही से अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी पार्टी जदयू के कद्दावर नेता एवं पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े राजनेता थे।
 
कुमार ने शुक्रवार को यहां शोक संदेश में कहा कि कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे। वह मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी थे। वह एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख