Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले, दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर नियंत्रण में

Webdunia
शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (15:15 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,133 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत से कम रह गई, जिससे प्रतीत होता है कि शहर में महामारी का तीसरा दौर फिलहाल काबू में है।
 
केजरीवाल ने ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'नवंबर में एक समय ऐसा था जब दिल्ली में नए मामलों की संख्या प्रतिदिन करीब 8,600 तक पहुंच गई थी लेकिन तब भी चिंताजनक हालात नहीं थे। बिस्तर उपलब्ध थे। हम सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी। आज 1,133 नए मामले सामने आए हैं। आधिकारिक रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी।' दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सबसे अधिक 8,593 मामले सामने आए थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हालात तेजी से सुधरे हैं। नवंबर की शुरुआत में तो दिल्ली में संक्रमण दर 15.26 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, जो कम होते-होते 1.3 प्रतिशत रह गई है।
 
केजरीवाल ने कहा, 'इससे प्रतीत होता है कि हम सभी मिलकर दिल्ली में महामारी के तीसरे दौर को नियंत्रण में ले आए हैं।' उन्होंने कहा कि नवंबर में उपचाराधीन रोगियों की संख्या करीब 45 हजार थी जो अब घटकर लगभभग 12,000 रह गई है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 90,000 जांचें की जा रही हैं। किसी ने हमें गलत तरीके से जांच की संख्या बढ़ाकर बताने की सलाह दी थी। मैंने कड़े आदेश जारी किये। मैं कह सकता हूं कि जांच के हमारे आंकड़े वास्तविक हैं।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख