केजरीवाल बोले, कोविड 19 से घबराने की जरूरत नहीं, दिल्ली में हालात नियंत्रण में

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (15:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों को आश्वासन देने का प्रयास किया कि घबराने की जरुरत नहीं है और हालात काबू में हैं।
ALSO READ: 8 केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस से अब तक 5702 मौतें
ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दोहराया कि मामले इसलिए बढ़ रहे हैं, क्योंकि शहर की आप सरकार ने जांच दोगुनी कर दी है। दिल्लीवासियों से कोविड-19 से जुड़े एहतियाती कदमों का पालन करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाहीभरे बर्ताव के लिए कोई जगह नहीं है।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में कमी लाने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी नहीं है और शहर में उपलब्ध 14,000 बिस्तरों में से महज 5,000 बिस्तर भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन 5,000 बिस्तरों में से भी 1,600-1,700 बिस्तरों पर अन्य राज्यों से आए मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को दिल्ली में कोविड-19 के 2,914 नए मामले सामने आए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख