Hanuman Chalisa

केरल में कोरोना के 7312 नए मामले, 362 मरीजों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 4 नवंबर 2021 (00:02 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 7312 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,87,710 हो गई है। वहीं संक्रमण से 362 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 32,598 हो गई।

मौत के नए मामलों में ऐसे मामले में भी शामिल हैं जिन्हें किन्ही कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। केरल सरकार ने कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक लेने वाले लोगों को सिनेमाघरों में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि कोविड की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही यह फैसला लिया गया है।

विजयन ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों को नियमित रूप से और स्वास्थ्य संबंधी शिकायत मिलने पर स्कूल जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने के लिए कहा गया है ताकि महामारी को लेकर बच्चों में व्याप्त डर को कम किया जा सके।

केरल में विवाह समारोहों और अंत्‍येष्टि के अलावा सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में अब 200 लोगों की उपस्थिति की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इससे पहले यह संख्या 100 थी।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 8,484 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 48,81,414 हो गई है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 73,083 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 1,099 नए मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 1,025 जबकि कोझिकोड में कोरोनावायरस संक्रमण के 723 नए मामले दर्ज किए गए।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 69,680 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 2,61,090 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 5,058 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथकवास में भर्ती हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ममता की पार्टी में टूट, स्पीकर से मिले बागी विधायक, TMC पर किया दावा

मांजलपुर से बीजेपी विधायक योगेश पटेल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

नोटों की बारिश, गोलियों की गूंज, आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया नशे का सौदागर

हमले के बाद बंद हुई खान सर की कोचिंग, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

अगला लेख