कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में मास्‍क लगाना किया गया अनिवार्य

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (18:04 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।
 
केरल सरकार ने बुधवार को यह भी घोषणा की कि इसका उल्लंघन होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा अन्य संबंधित कानूनों के प्रावधानों के तहत दंड दिया जाएगा।
 
मुख्य सचिव वीपी जॉय ने अपने नए आदेश में कहा कि सरकार ने राज्य में कोविड-19 निरुद्ध गतिविधियों के संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत लगाए गए सभी प्रतिबंधों को वापस ले लिया है।
 
आदेश में कहा गया कि कोविड के वर्तमान हालात की समीक्षा करने के बाद राज्य में सभी सार्वजनिक स्थानों, सभाओं, कार्यस्थलों में मास्क लगाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। 
 
निर्देशों का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दंडनीय होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख