मध्यप्रदेश के खरगोन में 8 और Corona पॉजिटिव, मृतक संख्या हुई 2

Webdunia
बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (12:34 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय स्थित एक कॉलोनी के निजामुद्दीन मरकज से लौटे एक व्यक्ति के एक ही परिवार के 8 लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus) का संक्रमण पाया गया है। इस तरह यहां कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हो गई है, जिनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिषेक गहलोद ने बताया कि सहकार नगर कॉलोनी के एक ही परिवार के 8 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। उन्होंने बताया कि इसी परिवार का 49 वर्षीय एक व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के उपरांत हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर खरगोन लौटा था।

22 मार्च को उसके यहां आने की सूचना अनाधिकृत रूप से मिलने पर उसे तथा उसकी पत्नी को 31 मार्च को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।

चार अप्रैल को नूर मोहम्मद की 70 वर्षीय मां का निधन हुआ था और कल रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह यहां कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हो गई है, जिनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख